चतरा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चतरा में गैंगरेप के बाद लड़की की जलाकर हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त धन्नू भुइयां को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस मामले में 16 नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग के चौपारण थाना से धन्नू भुइयां को गिरफ्तार किया।

उसने चतरा के इटखोरी में कल एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसे जला दिया था। पुलिस ने बताया कि घटना में बुरी तरह से झुलसी लड़की को डॉक्टरों ने कल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

चतरा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक घटना में शामिल 16 लोगों को बीती रात से जारी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी धन्नू भुइयां सहित अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा गया था। सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।